Connect with us

आयोजन: बलूनी अस्पताल ने करवाया निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन…

उत्तराखंड

आयोजन: बलूनी अस्पताल ने करवाया निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन…

देहरादून। “बलूनी अस्पताल” देहरादून और वैदिक मेडिकल एंड मैनेजमेंट कॉलेज के तत्वाधान मे बुरंसबासी,चम्बा टिहरी में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर मे क्षेत्र के लगभग 200 से अधिक लोगो ने विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई और परामर्श लिया। इसके साथ ही बलूनी अस्पताल में भारत सरकार की आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड के अंतर्गत मिलने वाली निशुल्क सुविधाओं के बारे में लोगों को जागरूक भी किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  वन-क्लिक प्रणाली से 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹141.66 करोड़ की पेंशन DBT के माध्यम से हस्तांतरित…

कैंप में बलूनी अस्पताल की तरफ से डॉक्टर उदय शंकर बलूनी, एम.बी.बी.एस., एम.एस.(पेट रोग विशेषज्ञ एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन ) ने लोगों को पेट रोगों के प्रति जागरूक किया एवं स्वास्थ्य परामर्श दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  इंटेंसिव केयर सेंटर से वंचित बच्चों को मिल रही नई राह…

शिविर में डॉ संदीप कुमार टंडन, एम.डी. मेडिसिन (सीनियर फिजिशियन ) के द्वारा लोगों को मौसम परिवर्तन से होने वाले रोगों के प्रति जागरूक किया। डॉ नरेंद्र बुटोला (एम.एस ऑर्थोपेडिक सर्जन) ने लोगों को हड्डियों से संबंधित बीमारियों के कारण और निवारण के बारे मे जागरूक किया ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारंभ…

शिविर का आयोजन बलूनी हॉस्पिटल के सी.ई.ओ द्रवेश नौटियाल,डॉ वत्सला,कृष्णा छेत्री, परमेश्वर नौटियाल ,राकेश सुयाल, गौरव गुसाई , नर्सिंग स्टाफ ईशा नेगी , रेशमा, दीपक देवलियाल, वैदिक मेडिकल एंड मैनेजमेंट कॉलेज के निदेशक योगेश रमोला द्वारा करवाया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top