Connect with us

ऋषिकेश बद्रीनाथ हाइवे पर ढहें पुल के मामले में बड़ा एक्शन, इन्हें भेजा गया जेल…

उत्तराखंड

ऋषिकेश बद्रीनाथ हाइवे पर ढहें पुल के मामले में बड़ा एक्शन, इन्हें भेजा गया जेल…

रूद्रप्रयाग: ऋषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग 56 पर नरकोटा के पास बन रहे बाईपास निर्माणाधीन पुल  गिरने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। हादसे में तीन लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद ग्रामीणों ने पुल का निर्माण करा रही कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पुल का निर्माण कार्य कर रही आरसीसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और सहायक इंजीनियर को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से 7 किमी दूर नरकोटा में ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑल वेदर रोड के तहत 65 करोड़ की लागत से डबल लेन मोटर पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। ये पुल निर्माण के दौरान ढ़ह गया। बताया जा रहा है कि शटरिंग के नीचे दबने  से तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 6 घायलों को उपचार चल रहा है। पूरे घटनाक्रम की प्रशासन और पुलिस की ओर से भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Those Girls - PDF Ebook

बताया जा रहा है मामले में मजदूरों के परिजनों की तहरीर पर प्रोजेक्ट मैनेजर और सहायक इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच में पाया गया कि बिना सुरक्षा के मजदूर पुल का कार्य कर रहे थे। साथ ही कंपनी का कोई भी इंजीनियर मौके पर मौजूद नहीं था। यदि मजदूर हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रोजेक्ट मैनेजर और सहायक इंजीनियर को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Tidelands | eBook [E-Book]
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top