Connect with us

बड़ी खबरः कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे, यातायात सुचारू…

उत्तराखंड

बड़ी खबरः कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे, यातायात सुचारू…

चमोलीः उत्तराखंड में बारिश और तूफान ने जगह-जगह तबाही मचाई है। इसका असर चारधाम यात्रा पर भी देखने को मिला है। जहां केदारनाथ यात्रा के पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से यात्रा बाधित रही तो वहीं अब मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे बाधित होने की खबर आ रही है। जिस वजह से बद्रीनाथ यात्रा बाधित हो गई। सैंकड़ों लोग दोनों ओर फंस गए। घटनों की मश्क्कत के बाद यातायात सुचारू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

मीड़िया रिपोर्टस के अनुसार  मंगलवार को कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के नजदीक पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर जा गिरा। पहाड़ी के टूटकर हाईवे पर गिरने से बदरीनाथ यात्रा भी बाधित हुई है। दोनों ओर कई किलो मीटर तक जाम लग गया। ट्रैफिक बाधित होने के बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। काफी मशक्कत के बाद हाईवे पर ट्रैफिक दोबारा शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट

बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन और एनएच की टीम टूटी पहाड़ी के हिस्से को हटाने का प्रयास किया । हाईवे के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं है। मार्ग खोलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 2 घंटे बाद मार्ग खोला जा सका। इस दौरान बाइक सवार जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top