Connect with us

भाजपा हाईकमान ने दीप्ति रावत को बनाया गुजरात चुनाव में महिला मोर्चा का प्रभारी…

उत्तराखंड

भाजपा हाईकमान ने दीप्ति रावत को बनाया गुजरात चुनाव में महिला मोर्चा का प्रभारी…

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दीप्ति रावत को भाजपा हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी ने उन्हें गुजरात चुनाव में महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया है। दीप्ति रावत गुजरात के चारों क्षेत्र सौराष्ट्र , मध्य , उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों के विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने का काम करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Le langage cinématographique : Livre Gratuit PDF/ePub

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीजेपी गुजरात में फिर से कमल खिलाने की कोशिश में जुटी है और ऐसे में महिलाओं की भागीदारी भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसे में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज को पार्टी हाईकमान ने गुजरात चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने चुनावी प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर बैठक कर वह पार्टी की जीत की रणनीति तैयार कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  The Alice Network : Read Online

गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे अधिक वोट महिलाओं का मिला है और अब गुजरात चुनाव में भी बीजेपी इसी कोशिश में जुटी है। अभुभवी होने के साथ ही दीप्ति रावत एक प्रखर वक्ता भी हैं। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ ही सतपाल महाराज समेत कई नेताओं को गुजरात चुनाव प्रचार में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Two Can Play - Digital Book
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top