Connect with us

ब्रेकिंग: ऋषिकेश में कार का टायर फटा,सड़क पर थी मोटरसाइकिल खड़ी,एक मौत

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: ऋषिकेश में कार का टायर फटा,सड़क पर थी मोटरसाइकिल खड़ी,एक मौत

ऋषिकेश। रायवाला थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुए एक सड़क हादसे में सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई,मृतक हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। रायवाला पुलिस के मुताबिक कंट्रोल रूम ऋषिकेश द्वारा सूचना मिली कि एक कॉलर द्वारा बताया गया की पेट्रोल पंप रायवाला के पास एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है,सूचना मिलते ही तत्काल चीता रायवाला को मौके पर भेजा गया व कॉलर का नंबर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका

चीता पुलिस द्वारा कॉलर से संपर्क कर मौके पर गए तो स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि एक मोटरसाइकिल व अल्टो कार का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें स्थानीय लोगों व राहगीरों द्वारा गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को 108 के माध्यम से एम्स चिकित्सालय ऋषिकेश भिजवाया गया। मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा घायल व्यक्ति का नाम प्रीतम सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी हिसार हरियाणा उम्र 52 वर्ष लगभग बताया गया। चीता कर्मचारियों द्वारा मौके पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों मोटरसाइकिल No. PB64A-3245 व अल्टो 800 कार HR42C-1780 को सुरक्षा की दृष्टि से थाने पर लाया गया है। वहीं घायल प्रीतम सिंह को चिकित्सालय ऋषिकेश में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म देखी, जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया…

रायवाला थाना प्रभारी भुवन चंद पुजारी ने बताया की हरिद्वार की ओर से एक ऑल्टो कार आ रही थी। तभी अचानक कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित हो गई। जिसकी वजह से सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल सवार प्रीतम सिंह कार की चपेट में आ गए। इस हादसे में प्रीतम सिंह की मौत हो गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के रायवाला पंहुचने के बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को 8वें ज्योतिष महाकुम्भ के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

ब्रेकिंग: ऋषिकेश में कार का टायर फटा,सड़क पर थी मोटरसाइकिल खड़ी,एक मौत

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top