Connect with us

सीएम धामी से मिले एम्मार इंडिया के CEO,जोशीमठ प्रभावितों के लिए बनाये जाएँगे 150 प्री-फेब्रिकेटेड हट्स…

उत्तराखंड

सीएम धामी से मिले एम्मार इंडिया के CEO,जोशीमठ प्रभावितों के लिए बनाये जाएँगे 150 प्री-फेब्रिकेटेड हट्स…

Joshimath Crisis: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में एम्मार इंडिया के CEO कल्याण चक्रवर्ती ने भेंट कर बताया कि जोशीमठ भू-धंसाव से प्रभावितों हेतु 150 प्री-फेब्रिकेटेड हट्स बनाये जाएँगे। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों की मदद हेतु अन्य लोगों से भी सहयोग की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  O Acidente : PDFs para Viajar

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ क्षेत्र के प्रभावितों को हर संभव मदद करना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। ऐसे समय में प्रभावितों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण हो, इसके लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि जोशीमठ क्षेत्र की भूगर्भीय जांच में केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी संस्थान जुटे हैं। जल्द ही इस संबंध में ठोस कार्य योजना पर काम किया जायेगा, प्रभावितों के पुनर्वास हेतु स्थायी समाधान के भी प्रयास किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Die Welt der Habsburger: Glanz und Tragik eines europäischen Herrscherhauses : Zusammenfassung

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि क्षेत्र का नियोजित विकास भी हमारी प्राथमिकता है। सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामरिक महत्व वाला जोशीमठ क्षेत्र सुरक्षित हो, यह अपने पुराने स्वरूप में लौटे तथा आगामी यात्रा भी सुनियोजित ढंग से संपन्न हो, इसके लिए हम सब को इस दिशा में भी कार्य करना है।

यह भी पढ़ें 👉  Bora'nın Kitabı | Kitapları Bedava Oku
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top