Connect with us

‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ पर सीएम धामी ने किया महिला खिलाड़ियों को सम्मानित…

उत्तराखंड

‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ पर सीएम धामी ने किया महिला खिलाड़ियों को सम्मानित…

Uttarakhand News: देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय हॉल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ पर ‘महिलाओं की खेल में सहभागिता’ विषय पर आयोजित सेमिनार में प्रतिभाग किया और विभिन्न खेलों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ महिला सशक्तीकरण को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने और बालिकाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए चल रहे प्रयासों को और अधिक मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य का मुख्य सेवक होने के नाते प्रदेश की किसी भी बेटी का अपमान करने वाले के खिलाफ हम कठोरतम कार्रवाई करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे। हमारी बेटियां हमारी शान, मान एवं अभिमान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uzun Beyaz Bulut Gelibolu | Sınırsız Kitap Okuma

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया है। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर हमने उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसमें हमारी बेटियों की अहम भूमिका होगी।

यह भी पढ़ें 👉  O Jardim das Borboletas - Explore Literatura em PDF

इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास तथा खेल मंत्री  रेखा आर्य, विधायक खजान दास,  सविता कपूर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  कुसुम कण्डवाल, खेल निदेशक  जितेन्द्र सोनकर एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बालिकाएं मौजूद थी।

यह भी पढ़ें 👉  La France au XVIIIe siècle: 1715-1787 - eBook (PDF)
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top