Connect with us

जोशीमठ में राहत कार्यों पर नजर रखेंने के लिए रवाना हुए सीएम धामी, रात्री करेंगे प्रवास…

उत्तराखंड

जोशीमठ में राहत कार्यों पर नजर रखेंने के लिए रवाना हुए सीएम धामी, रात्री करेंगे प्रवास…

जोशीमठ में जमीन धंसने से घरों में आई दरारों के बाद लगातार लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का कार्य जारी है। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी एक्शन मोड में है। उन्होंने जहां आपातकाल कैबिनेट बैठक बुलाई है। वहीं उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम स्थागित कर दिए है। सीएम धामी आज जोशीमठ में रात्रि प्रवास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Com Jesus na Contramão | Leituras Online Grátis

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोशीमठ में जमीन धंसने से उभरे संकट के बीच में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वहां रात्रि प्रवास के लिए देहरादून से रवाना हो गए हैं। आज रात्रि प्रवास के दौरान वह प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं अब तक किए गए राहत कार्यों पर नजर रखेंगे। सीएम धामी ने जोशीमठ प्रवास के लिए अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। वहीं इससे पहले सीएम ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से फोन पर बात की है। इस दौरान नड्डा ने फोन पर स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  I Know What Love Is - Book PDF

गौरतलब है कि चीन सीमा से सटे चमोली जिले में जोशीमठ शहर के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के निवासियों के पुनर्वास और क्षेत्र के उपचार के लिए सरकार ने कमर कस ली है। विशेषज्ञों की टीम से रिपोर्ट मिलने के बाद तात्कालिक और दीर्घकालिक कार्यों को आगे बढ़ाने पर काम शुरू हो गया है। शासन ने प्रभावितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Chanson d'Antioche, Chanson de Geste: Le Cycle de la Croisade Est-Il �pique? | Livre PDF
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top