Connect with us

ब्रेकिंग: बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर सरकार सख़्त, बार्डर पर होगा कोरोना चेक

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर सरकार सख़्त, बार्डर पर होगा कोरोना चेक

देहरादून। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले कोरोना के बढ़ते केस एक बार फिर चिंता बढ़ाने लगे हैं। हर दिन कोरोना के नए केस मिल रहे हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार पाबंदियां लगाने की तैयारी कर रही है। जल्द ही दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों की कोविड जांच अनिवार्य की जा सकती है। कई राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की कोविड जांच के लिए जल्द ही एसओपी जारी की जाएगी। प्रदेश में हर दिन होने वाली कोविड जांच को दोगुना किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गों के विकास हेतु ₹3.08 करोड़ स्वीकृत किए…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना से बचाव के लिए पहले से लागू नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने शासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोविड के खतरे को देखते हुए अस्पतालों में सभी तरह की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रदेश में सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों के साथ कोरोना पर भी नियंत्रण रखना होगा। मुख्यमंत्री ने 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष सेवाओं के विस्तार और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान के निर्देश…

आपको बता दें कि तापमान बढ़ने के साथ ही दिल्ली-यूपी सहित पड़ोसी राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड की ओर रुख करते हैं। अगले महीने से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा भी शुरू होने वाली है। ऐसे में उत्तराखंड में कोरोना के केस बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। खतरे को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड पर है। बचाव के लिए हर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों की बैठक में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमों का पालन कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।c

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुआ विवाह पंजीकरण
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top