Connect with us

अपराधी बैखौफः उत्तराखंड में मामूली विवाद में बीजेपी नेता के भतीजे पर धारदार हथियार से हमला

उत्तराखंड

अपराधी बैखौफः उत्तराखंड में मामूली विवाद में बीजेपी नेता के भतीजे पर धारदार हथियार से हमला

मंगलौर: उत्तराखंड में इन दिनों अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। अपराधी बेखौफ है। हरिद्वार अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। बड़ी वारदात की खबर हरिद्वार के मंगलौर से आ रही है। यहां बीजेपी नेता के भतीजे पर जानलेवा हमला होने की खबर आ रही है। यहां बाइक पर कालेज जा रहे भाजपा नेता के भतीजे और उसके मित्र पर करीब 20 से अधिक युवकों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार जनता के द्वार पर, 452 कैम्पों में 3,56,992 नागरिकों की सहभागिता

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलौर के भाजपा नेता एवं लिब्बरहेरी गन्ना विकास सहकारी समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी का भतीजा आशुतोष राठी अपनी मोटरसाइकिल पर दोस्त यश मलिक निवासी मोहम्मदपुर जट के साथ रुड़की कॉलेज जा रहा था। जब वह मंगलौर कोतवाली से कुछ आगे स्थित एक स्कूल के पास पहुंचे तो सामने गलत दिशा से बाइक पर तेजी के साथ आ रहे गुलबसर निवासी मुहल्ला पठानपुरा से टक्कर होने से बाल-बाल बचे। आशुतोष राठी ने इसका जब विरोध किया तो गुलबशर ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। यही नहीं फोन करके मौके पर अपने साथियों को बुला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  The Coldest Winter Ever | Epubs

बताया जा रहा है कि देखते ही देखते मामला इतना बड़ा की मौके पर दो दर्जन हथियारबंद युवा इक्कट्ठा हो गए और उन्होंने धारदार हथियार और लाठी डंडे सेआशुतोष व उसके दोस्त पर हमला कर दिया। जिसमें आशुतोष और यश मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं हमलावर दोनों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों का रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकादमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top