Connect with us

उत्तराखंड में बदमाश बेखौफ, DM कैंप कार्यालय के पास हुई करोड़ों की चोरी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदमाश बेखौफ, DM कैंप कार्यालय के पास हुई करोड़ों की चोरी…

उत्तराखंड में अपराधी बेखौफ है। हल्द्वानी के डीएम कैंप कार्यालय के पास तिकोनिया स्थित वनप्लस मोबाइल शोरूम में चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोरों ने लगभग 150 मोबाइल साफ कर दिए हैं। जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। इस चोरी की घटना के सामने आने के बाद हर कोई सकते में हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना चर्चा का विषय बन गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Prince of Fortune | Epub Download

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिलाधिकारी कैंप कार्यालय के ठीक सामने कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि सुबह दुकान कर्मी जब दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख दंग रह गए।  चोरी हुए मोबाइलों की कीमत एक करोड़ से ज्यादा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के साथ-साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। मामले में जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Charlotte's Web : eBooks

बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जानकारी जुटाई है। चोरी करने वालो की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी में करीब 6 लोग दिखाई दे रहे हैं। इस मामले की जांच को लेकर पुलिस की टीम व एसओजी की टीम दिल्ली रवाना हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है की चोरी के मोबाइल दिल्ली में बेचे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डॉ. दीपा मलिक ने की शिष्टाचार भेंट
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top