Connect with us

देहरादूनः चार साल के मासूम को गुलदार ने बनाया शिकर, परिवार में मचा कोहराम…

उत्तराखंड

देहरादूनः चार साल के मासूम को गुलदार ने बनाया शिकर, परिवार में मचा कोहराम…

देहरादून से सटे विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र से दर्दनाक खबर आ रही है। यहां गुलदार ने एक चार साल के मासूम को अपना शिकार बना लिया है। बताया जा रहा है कि गुलदार मासूम को उसके घर के आंगन से देर शाम उठा ले गया था। रात भर बच्चे की तालाश की गई। रात भर तालाश के बाद बच्चे का आज सुबह सुबह शव मिला है। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Until the World Falls Down - PDF Book Download

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार शाम को सहसपुर के महमूद नगर में एक चार साल के बच्चे को गुलदार घर के आँगन से उठा ले गया था। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर बच्चे की तलाश की। आज सुबह बच्‍चे का शव अरविंद चौहान के आम के बाग से बरामद किया गया। पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। मृत बच्चे का नाम एहसान बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  The Christmas Tree Farm | (PDF)

बताया जा रहा है घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। घटना से ग्रामीणों में खासा आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीणोंका कहना है कि लंबे समय से इस आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बनी हुई थी लेकिन वन विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई। जिससे ये घटना हुई। घटना से अब पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। वहीं वन विभाग ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Faldo a Swing for Life : Read PDF
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top