Connect with us

देहरादूनः दर्दनाक हादसे में दूल्हा- दुल्हन समेत चार लोग घायल, मां-बेटे की मौत से मचा कोहराम…

उत्तराखंड

देहरादूनः दर्दनाक हादसे में दूल्हा- दुल्हन समेत चार लोग घायल, मां-बेटे की मौत से मचा कोहराम…

देहरादून से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आशारोड़ी चेकपोस्ट पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। वाहनों की भीषण टक्कर में जहां मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं दूल्हा- दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे से जहां मृतक के परिवार में मातम पसर गया है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि दुल्हा-दुल्हन को पटियाला से देहरादून ला रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि बाईक खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं कार में सवार दुल्हा-दुल्हन सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे से परिवार की खुशियां एक पल में बदल गई।

यह भी पढ़ें 👉  क्यों आज भी लाखों लोग आंतरिक शांति के लिए परमहंस योगानंद की ओर मुड़ते हैं – विधि बिरला

वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 के जरिए सभी घायलों का दून अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बाइक सवार मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार सवार लोगों में तीन को उपचार के बाद छुट्टी दी गई है। जबकि पंडित की हालत नाजुक बनी हुई है। जिनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Das perfekte Buch für Schnorchel-Fans: Geschichten, Wissenswertes, Inspirationen und mehr - Zusammenfassung

वहीं मृतकों पहचान रानी पत्नी जमशेद, शाहबाज पुत्र जमशेद निवासी काजीपुरा, नवादा रोड, सहारनपुर के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान संदीप रतूड़ी पुत्र मांगेंद्र दत्त रतूड़ी, नि- अजबपुर कला, स्प्रिंग हिल स्कूल के पास (पंडित) सिद्धार्थ नवानी(28 ) पुत्र स्वर्गीय अनूप नवानी निवासी ए 165 नेहरू कॉलोनी देहरादून (दूल्हा), रूहानी(24)पत्नी सिद्धार्थ नवानी निवासी ए 165 नेहरू कॉलोनी देहरादून (दुल्हन), वाहन स्वामी/चालक मनोज नवानी(50) ए 165 नेहरू कॉलोनी देहरादून के रुप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Nona the Ninth | Book Read
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top