Connect with us

देहरादूनः जल्द पुरानी जेल परिसर में बनेंगे वकीलों को चैंबर…

उत्तराखंड

देहरादूनः जल्द पुरानी जेल परिसर में बनेंगे वकीलों को चैंबर…

उत्तराखंड में अब वकीलों का नया ठिकाना बनने वाला है। बताया जा रहा है कि शासन ने पुरानी जेल परिसर (न्यू कोर्ट कंपाउंड) में वकीलों को चैंबर निर्माण के लिए जमीन दी है। शासन ने परिसर में करीब नौ बीघा जमीन चैंबर निर्माण के लिए न्याय विभाग के नाम करने के आदेश जारी किए हैं। जिससे वकीलों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशिक्षण से चुनौतियों को अवसर में बदलने की सीख मिलती है: सीएम धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रेमनगर सुद्धोवाला में नई जेल बनने के बाद हरिद्वार रोड पर पुरानी जेल परिसर में जिला न्यायालय परिसर शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया था। यह जमीन पूर्व में कई विभागों को आवंटित की गई थी, पुरानी जेल परिसर में अदालतों के लिए भवन बन रहे हैं। इस जमीन को कई साल पहले कोर्ट परिसर के लिए आवंटित किया गया था। इसके साथ ही वकील भी अपने लिए चैंबर निर्माण को जमीन दिलाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में पहले जारी किए गए शासनादेश रद्द कर अब नया शासनादेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ…

बता दें कि इन जमीनों का रकबा करीब .74401 हेक्टेयर यानी करीब नौ बीघा है। अब इस जमीन को चैंबर निर्माण के लिए न्याय विभाग के नाम करने के लिए शासन ने आदेश जारी किए हैं। इसी खुशी में वकीलों ने जश्न मनाया और मुख्यमंत्री का आभार जताया हैं। वहीं बार अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही यहां पर चेंबर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top