Connect with us

देहरादूनः अब अक्टूबर में छाई दिसंबर वाली धुंध, फ्लाइटें प्रभावित…

उत्तराखंड

देहरादूनः अब अक्टूबर में छाई दिसंबर वाली धुंध, फ्लाइटें प्रभावित…

देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट पर कोहरे की जो खबरें दिसंबर या जनवरी माह में आती थी। वो खबर अब अक्टूबर में ही आने लगी हैं।

अक्टूबर माह में ही देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाइटें प्रभावित होने लगी हैं। आज सुबह दिल्ली से देहरादून के आसमान में पहुंची दो उड़ानों को कोहरे का सामना करना पड़ा।

जिससे विजुअलिटी की समस्या के कारण दिल्ली से देहरादून के आसमान में पहुंची दो उड़ानें बिना लैंड किए आसमान से ही वापस दिल्ली को डायवर्ट हो गई। ये दोनों उड़ानें एयर इंडिया और इंडिगों कंपनी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 5.26 करोड़ की धनराशि

दोनों कंपनियों के पायलट जैसे ही विमान लेकर जौलीग्रांट के आसमान में पहुंचे तो जौलीग्रांट के आसमान में कोहरा छाया हुआ था। जिस कारण दोनों पायलटों ने विमानों को वापस दिल्ली की तरफ मोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Heartburn : Free Book Reading

एयर इंडिया की उड़ान सुबह लगभग सात बजे दिल्ली एयरपोर्ट से टेक ऑफ कर जौलीग्रांट पहुंची। और विजुअलिटी की समस्या के कारण बिना लैंड किए आसमान से वापस दिल्ली लौट गई।

उसके बाद लगभग 7:20 पर इंडिगो की फ्लाइट भी दिल्ली से हवाई पैसेंजरों को लेकर जौलीग्रांट के आसमान में पहुंची। और कोहरे के कारण बिना लैंडिंग के ही आसमान से वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता और संवेदना की मिसाल: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये…

साठे आठ बजे पहुंची पहली फ्लाइट

जौलीग्रांट में मौसम साफ होने पर बेंगलुरू की फ्लाइट लगभग साढे आठ बजे देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड हुई। और उसके बाद बाकि की उड़ानें भी जौलीग्रांट पहुंची।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top