Connect with us

देहरादूनः इन 7 दरोगाओं के खिलाफ जांच के आदेश , दो दरोगा निलंबित…

उत्तराखंड

देहरादूनः इन 7 दरोगाओं के खिलाफ जांच के आदेश , दो दरोगा निलंबित…

उत्तराखंड में पुलिस मुख्यालय से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि देहरादून के सात दरोगाओं पर गाज गिर सकती है। इतना ही नहीं एडीजी कानून व्यवस्था डा. वी मुरुगेशन ने जिले के दो दरोगाओं को निलंबित भी कर दिया है। मामला धोखाधड़ी के मुकदमों की विवेचना में लापरवाही से जुड़ा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एडीजी को देहरादून में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा में कई दारोगा की लापरवाही मिली है। उन्होंने पाया कि मुकदमा दर्ज करने में जानबूझकर बड़ी धाराएं नहीं लगाईं गईं और न ही कंपनी के खाते फ्रीज किए गए। जिसपर जनपद में जांच- विवेचना में लापरवाही बरतने वाले 07 दरोगाओं के खिलाफ उच्च अधिकारियो के आदेश पर जांच फ़ाइल खोली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान में 33 हजार शिकायतों का त्वरित समाधान…

बताया जा रहा है कि दरोगाओं ने मामले में आरोपितों से पूछताछ तक करने की जहमत नहीं उठाई है। ऐसे में इसे घोर लापरवाही मानते हुए राजपुर थाने के दारोगा विनोद गोला और पटेलनगर थाने के दारोगा सुखबीर सिंह को निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही सात दरोगाओं पर जांच बैठा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत कोठगी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

इनके खिलाफ होगी जांच

उप निरीक्षक मनवर सिंह,

उप निरीक्षक विनोद कुमार

उपनिरीक्षक डी0एन0 पुरोहित

उपनिरीक्षक कविंद्र राणा

उपनिरीक्षक नरेंद्र पुरी

उप निरीक्षक संदीप कुमार

उप निरीक्षक शोएब अली.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top