Connect with us

धामी सरकार इस योजना के तहत देगी डेढ़ लाख रुपए तक स्टाइपेंड, कल है आवेदन की लास्ट डेट…

उत्तराखंड

धामी सरकार इस योजना के तहत देगी डेढ़ लाख रुपए तक स्टाइपेंड, कल है आवेदन की लास्ट डेट…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। विदेशों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’’ है। इस योजना का लाभ उठाकर युवा प्रशिक्षण लेकर और भाषा सीखकर लाखों रुपए कमा सकते है। सरकार इसमें डेढ़ लाख रुपए तक स्टाइपेंड भी दें रही है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो 24 जून, 2023 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते है।

जानें कहां मिलेगा रोजगार

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सरकार भारत-जापान तकनीकी इंटर्न प्रशिक्षण कार्यक्रम (TITP) के लिए युवाओं का रजिस्ट्रेशन कर रही है। इस योजना के अन्तर्गत भारत-जापान तकनीकी इंटर्न प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु युवाओं का पंजीकरण किया जा रहा है। जिसके तहत भारत-जापान तकनीकी इंटर्न प्रशिक्षण कार्यक्रम (TITP) तहत योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को जापान देश में केयर क्षेत्र में रोजगार अवसरो से जोड़े जाने हेतु द्वितीय बैच का मोबिलाइजेशन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Santos no Mundo - Biblioteca sem Fronteiras

इतना मिलेगा स्टाईपेण्ड, सिर्फ ये होंगे पात्र

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत केवल उत्तराखंड के युवाओं को ही लाभ प्रदान किया जाएगा। जो भी युवा तथा युवतियां इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें स्क्रीनिंग टेस्ट देना अनिवार्य है इसके बाद ही उनका सिलेक्शन होगा। सिलेक्शन के बाद युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के लिए जापान भेजा जाएगा। जिसमें भारत-जापान तकनीकी इंटर्न प्रशिक्षण कार्यक्रम (TITP) के अन्तर्गत युवाओं को पांच साल इंटर्न के रूप में रखा जायेगा, जिसमें 1.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक स्टाईपेण्ड दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  So Good They Can't Ignore You: Why Skills Trump Passion in the Quest for Work You Love | Free Book Reading

आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

बताया जा रहा है कि ऐसे इच्छुक युवा जिनकी आयु 21 से 27 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता Bsc. Nursing, GNM, ANM, one year certificate in AYUSH, skill traning in GDA (General Duuty Assistant) & Home health aide job role या अन्य heailh promotion courses उत्तीर्ण हैं।  वे अपने क्षेत्र के सेवायोजन कार्यालय में या अपणी सरकार पोर्टल पर स्वंय अपना पंजीकरण करा सकते है। पंजीकृत युवाओं को सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत विदेश प्रकोष्ठ कार्यालय सहसपुर देहरादून के माध्यम से तीन माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमे उनके कौशल उन्नयन हेतु जापनी भाषा का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Profissões para mulheres e outros artigos feministas - Leia Grátis Online Agora

आवेदन हेतु दस्तावेज

आधार कार्ड (Aadhar card)
शैक्षिक प्रमाण पत्र (Educational Certificate)
आयु प्रमाण पत्र (age certificate)
पैन कार्ड (PAN card)
राशन कार्ड (Ration card)
मोबाइल नंबर (mobile number)
ईमेल आईडी (E mail ID)
पासपोर्ट साइज़ रंगीन फोटो (Passport size color photo)

नोट- कार्यक्रम की अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नम्बर-18008914414 या 155267 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top