Connect with us

उत्तराखंड के दिगंबर ने अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में जीता खिताब…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के दिगंबर ने अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में जीता खिताब…

उत्तराखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां के युवा हर क्षेत्र में झंडे गाढ़ कर अपनी प्रतिभा से लगातार देवभूमि का नाम रोशन कर रही है। छोटे-छोटे गांवों से निकलकर युवा बड़ी ऊंचाईयों को छूं रहे है, इसी कड़ी में चमोली निवासी दिगंबर सिंह रावत का नाम भी जुड़ गया  है। दिगंबर ने अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में खिताब अपने नाम पर पूरी दुनियां में तहलका मचा दिया है। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  Maus. Povestea unui supraviețuitor - Literatură fără înregistrare

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चमोली जिले के गैरसैंण विकासखंड के आली गांव से निकलकर 23 वर्षीय दिगंबर रावत के इस चैंपियनशिप तक पहुंचने की कहानी बेहद सराहनीय है। एक छोटे से गांव से निकलकर दुनिया में अपना परचम लहराने के लिए उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन अपने जज्बे और मेहनत के दम पर दिगंबर ने उक्त चैंपियनशिप के लाइट वेट कैटेगरी में अपने प्रतिद्वंदी अकीब अली को हराकर जीत हासिल की। उन्होंने अकीब अली को पटखनी देते हुए खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  Politische Partizipation von Frauen: Kontinuität und Wandel des Geschlechterverhältnisses in der Politik. Ein einführendes Studienbuch - Deutsche Bibliothek

बताया जा रहा है कि चमोली जिले में दिगंबर रावत की प्रतियोगिता लाइव देखने का जुनून इस कदर था कि राज्य स्तरीय गौचर मेले में लोगों ने बड़ी स्क्रीन लगाकर उनकी प्रतियोगिता देखी। जैसे ही दिगंबर रावत ने प्रतियोगिता में जीत हासिल की, वैसे ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पूरा गौचर मैदान दिगंबर सिंह के नारों से गुंजायमान हो उठा। इसके बाद से ही पूरे जिले मे हर्ष का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें खूब बधाईयां मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  This Savage Song | Download eBooks
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top