Connect with us

आपदा: उत्तरकाशी में भारी बारिश से कई दुकानें बही….

उत्तराखंड

आपदा: उत्तरकाशी में भारी बारिश से कई दुकानें बही….

उत्तराखंड में भारी बारिश पहाड़ी क्षेत्रों के लिए संकट बन गया है। जनपद उत्तरकाशी के पुरोला में भारी बारिश बारिश के चलते गाड़-गधेरे उफान पर हैं बीती रात भारी बारिश से उफान पर चढ़े गधेरे ने पुरोला के वार्ड नं0-5 कुमोला रोड में जमकर तबाही मचाई। जानकारी के अनुसार,  यहां कोई जनहानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Taylor : Boekenbibliotheek

लेकिन उफान में  7 दुकानों के बह गई, इन दुकानों में एक पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम, दो ज्‍वेलर्स की दुकानें, एक खाने का होटल, कम्प्यूटर की दुकान और टेलर की दुकान बह गई, इसके अलावा गधेरे में भारी कटाव की वजह से कई घरों और दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया है।

नदी में दुकानों के बहने पर लोगों ने बताया कि एक महीने पहले नदी से कटाव व रिसाव से दुकानों पर खतरा मंडराने लगा था लेकिन शिकायत के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा कोई ठोस उपाय नहीं किया गया, आखिर वही हुआ जिसका डर था, बीती रात लोगों ने तबाही का मंजर देखा तो 2013 की आपदा की याद ताजा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य नेताओं का किया स्वागत…

तेज बहाव में करीब सात दुकानें पूरी तरह से बह गई लोगों ने बताया कि अगर बारिश थोड़ी देर और होती तो इलाके में ओर भी बड़ी तबाही आ सकती थी, गनीमत यह रही कि इस तबाही में जनहानि नहीं हुई, लोग पहले ही घरों को छोड़कर भाग चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  Sex and Vanity | Free Reading
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top