Connect with us

तेज बारिश से बालगंगा-धर्मगंगा नदी का जलस्तर फिर खतरे के निशान के ऊपर, ग्रामीणों में दहशत का माहौल…

उत्तराखंड

तेज बारिश से बालगंगा-धर्मगंगा नदी का जलस्तर फिर खतरे के निशान के ऊपर, ग्रामीणों में दहशत का माहौल…

टिहरी- पहाड़ों में विगत एक सप्ताह से हो रही तेज बारिश से बालगंगा-धर्मगंगा नदी का जलस्तर फिर खतरे के निशान के ऊपर बहने लग गया है। विकासखंड भिलंगना के बूढ़ाकेदार स्थित बाल गंगा के साथ ही धर्मगंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है, जबकि बूढ़ा केदार से कोटी, अगुंडा, पिनसवाड, गेवाली गांव का तहसील से संपर्क कट चुका है। वहीं मोटर मार्ग का एक हिस्सा नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया है। साथ ही मोटर मार्ग पर पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  The Sun Also Rises | Read PDF

धर्म गंगा नदी में मलबा आने के कारण बाढ़ का पानी बूढ़ाकेदार गांव और बाजार इसकी चपेट में कभी भी आ सकता है। साथ ही सिंचाई विभाग द्वारा लगाई गई सुरक्षा दीवार भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सुरक्षा के लिए बनाए गए छोटे-छोटे सी सी ब्लॉक भी बाढ़ की चपेट में आने से बह गए हैं। विगत 1 सप्ताह से कोटी, अगुंडा, पिनसवाड, गेवाली गांव में विद्युत आपूर्ति भी ठप पड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  The Darkest Fire - Kindle Ebook

वहीं उप जिलाधिकारी घनसाली द्वारा मौके का जायजा लेकर संबधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही विद्युत विभाग को घोर लापरवाही पर फटकार लगाई गई है। वहीं 8 जुलाई को भारी बारिश से झाला बेलक पैदल संपर्क मार्ग के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से गंगोत्री से केदारनाथ जाने वाले पैदल कांवड़ यात्री कई बार जंगल में फंस चुके हैं। जिन्हें कई बार रात जंगल में ही बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है। साथ ही पैदल संपर्क मार्ग के सही ना होने के कारण कावंड़ यात्रियों के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Tiny Beautiful Things: Advice from Dear Sugar : Summary
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top