Connect with us

उत्तराखंड परिवहन निगम में छह माह तक हड़ताल पर रोक, एस्मा लागू…

उत्तराखंड

उत्तराखंड परिवहन निगम में छह माह तक हड़ताल पर रोक, एस्मा लागू…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने परिवहन निगम में कर्मचारियों के आंदोलन पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि शासन द्वारा परिवहन निगम में छह माह के लिए अति आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लगा दिया गया। जिसके आदेश जारी किए गए है। तो वहीं कर्मचारी यूनियन ने इसे हिटलरशाही आदेश करार दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Öfke Dansı - Ücretsiz e-Kitap Platformu

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने रोडवेज में आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से ड्राईवर-कंडक्टरों की भर्ती का विरोध शुरू किया था। इसके तहत एक व दो सितंबर को 48 घंटे का कार्य बहिष्कार भी घोषित किया गया था। हालांकि निगम प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद फिलहाल आंदोलन टाल दिया गया था। इस बीच परिवहन निगम ने आंदालनों पर रोक के संबंध में एस्मा का प्रस्ताव शासन को भेज दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  Court of Blood and Bindings | Audio Book

बताया जा रहा है कि अब परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने छह माह के लिए परिवहन निगम में सभी कर्मचारी संगठनों के किसी भी तरह के आंदोलन, हड़ताल पर रोक लगाते हुए एस्मा का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद भी हड़ताल करने वालों के खिलाफ विधिक व्यवस्था के तहत कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि  इससे पहले भी प्रदेश में एस्मा लगाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के निर्देशन में 9 शिविरों में 3,447 दिव्यांग व वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top