Connect with us

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत धरने पर बैठे, कही ये बात…

उत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत धरने पर बैठे, कही ये बात…

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत धरने पर बैठ गए है। बताया जा रहा है कि अंकिता मर्डर केस मामले में हरीश रावत की मांग है कि VIP का नाम बताया जाए जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार को भी आड़े हाथ लिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अंकिता भंडारी मर्डर मामले में इंसाफ की मांग को लेकर सोमवार को एक दिवसीय धरने पर बैठे है। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि वनंतरा प्रकरण में बेटी को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में वीआइपी को लेकर राज्‍य सरकार के मंत्री का जो बयान आगे आया है, वह भविष्य में मुकदमे को प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Zeus and Hera Story: Greek Mythology story of Hera and Zeus - (EPUB, PDF)

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वनंतरा रिसार्ट की कर्मचारी ने अपनी वाट्सएप चेटिंग में साफ कहा है कि उस पर वीआइपी को स्पेशल सर्विस देने के लिए दबाव था। इस प्रकरण को लेकर उत्तराखंड की जनता में अभी भी कई तरह के संदेह हैं। इसमें वीआइपी की उपस्थिति गंभीर मामला है। इससे रिसार्ट संस्कृति पर भी गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  La figlia del capitano - Formato EPUB

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा में बैक डोर से नियुक्तियों का मामला यदि अवैध है तो नियुक्ति पाने वाला ही दोषी नहीं है बल्कि नियुक्ति देने और दिलवाने वाला भी बराबर का दोषी है। कमजोर को दंडित करना और अन्य को दंडित नहीं करना यह न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है। इस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Human Compatible: Artificial Intelligence and the Problem of Control : Download Free Books
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top