Connect with us

देहरादून से दिल्ली का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब चलेगी वंदे भारत ट्रेन…

उत्तराखंड

देहरादून से दिल्ली का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब चलेगी वंदे भारत ट्रेन…

देहरादून से दिल्ली का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब जल्द ही दिल्ली से देहरादून जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि 29 मई से दून से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो सकता है। जिसके लिए कवायद शुरू हो गई है। इस ट्रेन के चल जाने के बाद उत्तराखंड के धार्मिक और टूरिस्ट प्लेस तक जाने में भी आसानी होगी। चलिए आपको इस ट्रेन के बारे में, रूट और कुछ किराए की जानकारी देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  देहरादून से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी को लेकर महाप्रबंधक समेत अन्य अधिकारी 18 मई को देहरादून रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे । जिसके बाद मुरादाबाद रेल मंडल के देहरादून से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 29 मई से शुरू किया जाएगा।रेलवे मुख्यालय की सूचना के अनुसार 29 मई को प्रधानमंत्री देहरादून से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। हालांकि वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन का समय अभी निर्धारित नहीं हुआ है ।

ये हो सकता है रूट प्लान

रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रेन दिल्ली से उत्तर प्रदेश को क्रॉस करते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी। ट्रेन कहां-कहां रुकेगी इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कयास लग रहे हैं कि कुछ बड़े स्टेशनों पर इसका स्टॉप होगा। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी। इस बीच मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार में इसका स्टॉप हो सकता है। इस तरह से दिल्ली-देहरादून वंदे भारत बीच में 4 स्टेशनों पर रुकेगी। इससे हरिद्वार व उत्तराखंड के अन्य पर्यटक स्थलों पर पहुंचने में लोगों को आसानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष सेवाओं के विस्तार और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान के निर्देश…

जानें किराया

बताया जा रहा है कि दिल्ली से देहरादून के बीच चल रही वंदे भारत ट्रेन शाम के समय करीबन 5 बजे दिल्ली से चलेगी और रात के करीवन 10 बजे देहरादून पहुंचेगी। वहीं देहरादून ये ये ट्रेन सुबह 8 बजे चलेगी और दोपहर को 1 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। अगर ट्रेन के किराए के बारे में बात करें तो एसी चेयरकार में इस ट्रेन का किराया 915 रुपए रहेगा। वहीं एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार में ट्रेन का किराया 1425 रुपए रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की शुभकामनाएं…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top