Connect with us

उत्तराखंड से रेल से करना है सफर तो पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेने रद्द -बदला रूट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड से रेल से करना है सफर तो पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेने रद्द -बदला रूट…

Railway Update: अगर आप ट्रेन का सफर करने की सोच रहें है तो आपके लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया हैं तो वहीं कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। लखनऊ मंडल के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जबकि चार ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सात से 30 अगस्त तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। जिसके चलते मुरादाबाद से गुजरने वाली आनंद विहार से बापूधाम मोतिहारी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 7, 12, 14, 19, 21 और 26 अगस्त को रद्द रहेगी। जबकि बापूधाम मोतिहारी आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली 8,13,15,20,22, और 27 अगस्त को रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन सख्त, 51 मामलों का निस्तारण और 5 में एफआईआर के निर्देश…

बताया जा रहा है कि सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली 9,16 और 23 अगस्त को रद्द रहेगी, आनंद विहार से सहरसा जाने वाली 10,17 और 24 अगस्त को रद्द रहेगी। कामाख्या से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 10,17 और 24 अगस्त, आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस 11, 18 और 25 अगस्त को रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष सेवाओं के विस्तार और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान के निर्देश…

वहीं जम्मू से बरौनी जाने वाली बरौनी एक्सप्रेस 11,18 और 25 अगस्त को रद्द रहेगी, बरौनी से जम्मूतवी जाने वाली 13,20 और 27 अगस्त को रद्द रहेगी, गुवाहाटी- जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 14,21 और 28 अगस्त को रद्द रहेगी, जम्मूतवी- गुवाहाटी एक्सप्रेस 18, 25 अगस्त और 01 सितंबर, दरभंगा से अमृतसर जाने वाली दरभंगा एक्सप्रेस 19 से 29 अगस्त, अमृतसर से दरभंगा जाने वाली दरभंगा एक्सप्रेस 19 अगस्त से 29 अगस्त को रद्द रहेंगी। इसके साथ ही सहरसा से अमृतसर जाने वाली सहरसा एक्सप्रेस 20 अगस्त और 27 अगस्त को रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…

इन ट्रेनों का रूट है डायवर्ट

ट्रेन नंबर अमृतसर- सहरसा 21 अगस्त और 28 अगस्त को रद्द रहेगी। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली 9,16 और 23 अगस्त, न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली 11,18 और 25 अगस्त को रद्द रहेगी। भागलपुर से जम्मू तवी जाने वाली ट्रेन के रूट में परिवर्तन किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top