Connect with us

अज़ब: गढ़वाल के इस जनपद में बिना डीएम की जानकारी के व्हाट्सएप नम्बर से धड़ाधड़ मैसेज,फिर क्या हुआ पढिए,,

उत्तराखंड

अज़ब: गढ़वाल के इस जनपद में बिना डीएम की जानकारी के व्हाट्सएप नम्बर से धड़ाधड़ मैसेज,फिर क्या हुआ पढिए,,

गढ़वाल। रुद्रप्रयाग जिले के डीएम मनुज गोयल के नाम पर उन्हीं के व्हाट्सएप नंबर के जरिए अधिकारियों को मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी के व्हाट्सएप नंबर से अधिकारियों को फोन नहीं उठाए जाने की शिकायत से संबंधित मैसेज आए तो सभी अधिकारी चौंक पड़े। अधिकारियों ने आश्चर्य जताया कि सभी को यह मैसेज क्यों आए जबकि सब जिलाधिकारी का फोन उठाते हैं। इस मामले में डीएम से शिकायत की गई तब जाकर हकीकत सामने आई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमनगर में सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जिले की वेबसाइट से डीएम रुद्रप्रयाग की फोटो डाउनलोड कर फर्जी व्हाट्सएप नम्बरों के जरिए डीएम की डीपी लगा कर अधिकारियों को मैसेज भेजे हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश देकर सतर्क रहने को कहा है। दरअसल कोई अज्ञात व्यक्ति जनपद रुद्रप्रयाग की वेबसाइट से विभिन्न व्हाट्सएप नंबरों के जरिए अफसरों को मैसेज भेज रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Bir Solgun Adam - Kitap Dünyası Herkese Açık

इसको संज्ञान में लेते हुए डीएम रुद्रप्रयाग मनुज गोयल ने फर्जी गतिविधियों के प्रति अफसरों को सतर्क कर दिया है और उन्होंने कहा है कि किसी नंबर से डीएम के नाम से मैसेज आए तो शीघ्र अति शीघ्र इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी जाए। डीएम ने कहा है कि पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जिलाधिकारी ने कहा है कि अगर किसी अन्य नंबर से उनके नाम से मैसेज आता है तो पुलिस अधीक्षक को इस बारे में अवगत कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  «Naturhistoriker und Zeitenseher»: Geologie und Poesie um 1800- Der Kreis um Abraham Gottlob Werner- (Goethe, A.v. Humboldt, Novalis, Steffens, G.H. ... und Literaturwissenschaft) : (EPUB, E-Book)
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top