Connect with us

पाटी से लोहाघाट जा रहा मैक्स वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल…

उत्तराखंड

पाटी से लोहाघाट जा रहा मैक्स वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल…

चम्पावत : जानकारी के अनुसार पाटी से लोहाघाट की ओर आ रहा मैक्स वाहन लोहाघाट के देवखुरा के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर पलट गया । हादसे में महेशराम (55) पुत्र मोती राम निवासी भूमाड़ी की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें से ड्राइवर पंकज पुत्र प्रकाश निवासी करौली की गलत गंभीर बनी हुई है।

हादसा होता देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसे सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को वाहन से निकालकर निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को लोहाघाट के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टर अजीम ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महेश राम की मौत हो चुकी थी। जबकि ड्राइवर पंकज की हालत गंभीर है। जिसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। इसके साथ ही हादसे में घायल दो महिलाओं को भी चंपावत रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत कोठगी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

सूचना मिलते ही लोहाघाट के प्रभारी थाना अध्यक्ष चेतन रावत घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया हादसे के दौरान वाहन में 12 लोग सवार थे। जो पाटी से लोहाघाट की ओर आ रहे थे। इस दौरान वाहन देवखुरा में अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर पलट गया। रावत के अनुसार मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक महेश राम (55) की तबीयत खराब थी जिन्हें उनका बेटा और पत्नी इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

घायलों का विवरण

घायलों की पहचान पंकज कुमार (चालक), महेश्वरी देवी (55), मुन्नी देवी (52), सुंदर राम (59), कविता देवी (33) ,सावित्री देवी (50), रेखा देवी (31), संजय कुमार (31), मुदित कुमार (7), संजय कुमार (37 ), मनोज (34) के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  दूर होगा जाम का झाम 11 नए स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, 1082 वाहनों की क्षमता…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top