Connect with us

मदर डेयरी और अमूल ने दूध के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी, देखें नए रेट…

उत्तराखंड

मदर डेयरी और अमूल ने दूध के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी, देखें नए रेट…

Milk Rate: मंहगाई की मार पहले ही आमजन को बेहाल की हुई है। रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है तो वहीं अब एक और झटका लगा है। मदर डेयरी और अमूल ने दूध के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। नए रेट 17 अगस्त से लागू हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इतने ही दाम मदर डेयरी ने बढ़ाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने राज्य में तकनीकी शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास करने के दिए निर्देश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अमूल नाम से दूध उत्पाद की बिक्री करने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अपने दूध के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। तो वहीं मदर डेयर ने भी इनपुट कॉस्‍ट का हवाला देकर कीमतें बढ़ाने की बात कही है। दोनों ही कंपनी के दूध की कीमतों में बढ़त बुधवार यानि 17 अगस्त से लागू होगी। अब बाजारों में अमूल गोल्ड के आधा लीटर वाले पैकेट के दाम 31 रुपये, अमूल ताजा के 25 रुपये और अमूल शक्ति के 28 रुपये हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित…

बताया जा रहा है कि ये बढ़ोतरी लागत ज्यादा आने की वजह से की गई है। रिपोर्टस की माने तो पशुओं को चारा खिलाने के खर्च में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20% का इजाफा हो गया है। इनपुर कॉस्ट में बढ़ोतरी को देखते हुए अमूल के मेंबर यूनियनों ने भी किसानों के भाव आठ से नौ प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। इन्हीं चीजों को देखते हुए कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर के सीमावर्ती गांवों को मिलेगा बाढ़ से स्थायी सुरक्षा कवच…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top