Connect with us

उत्तराखंड में मिला कोरोना का नया वैरिएंट, देश में हुई संक्रमितों की संख्या आठ…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मिला कोरोना का नया वैरिएंट, देश में हुई संक्रमितों की संख्या आठ…

Corona Update: भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट एक्सबीबी 1.5 (XBB-1.5) स्वरूप का एक नया मामला पाया गया है। ये मामला उत्तराखंड में पाया गया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। खतरे की बात यह है कि कोविड-19 का यह वैरिएंट उन लोगों को भी संक्रमित करने की क्षमता रखता है, जिन्हें टीका लगाया गया है। ये अब तक का सबसे तेज फैलने वाला वैरिएंट बताया जा रहा है। इसकी रफ्तार पहले के वैरिएंट से 104 गुना ज्यादा तेज है।

यह भी पढ़ें 👉  Legend (Legend, #1) : PDF

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में भी कोरोना का नया संस्करण मिलने की जानकारी सामने आ रही है। राज्य में कोरोना वायरस के एक्सबीबी-1.5 संस्करण का एक नया मामला पाया गया है। जिससे देश में विषाणु के इस स्वरूप से संबंधित मामलों की कुल संख्या आठ हो गई है। भारतीय सार्स कोव-2 जिनोमिकी संगठन (इंसाकोग) ने कहा कि पिछले 24 घंटे में संबंधित संस्करण का नया मामला उत्तराखंड में मिला, जबकि इससे पहले एक्सबीबी 1.5 संस्करण से जुड़े तीन मामले गुजरात में और एक-एक मामला कनार्टक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में मिला था।

यह भी पढ़ें 👉  Os doze trabalhos de Hércules - Livros para Baixar Grátis

बताया जा रहा है कि वैरिएंट इतना खतरनाक है कि ये हमारे शरीर में वैक्सीनेशन और नेचुरल तरीके से बनी एंटी बॉडीज को बेअसर करके संक्रमण फैलाता है। इतना ही नहीं ये संक्रमण हमारे शरीर में अब तक के सभी वैरिएंट से 104 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है। अभी तक हमारे पास कोई ऐसी वैक्सीन या इम्यूनिटी नहीं है जो इस वायरस के संक्रमण से बचा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  The 7 Habits of Highly Effective People : Epubs

बताया जा रहा है कि कोरोना के XBB 1.5 वेरिएंट की वजह से अमेरिका में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। एक्सबीबी.1.5 स्वरूप, ओमीक्रोन एक्सबीबी स्वरूप से संबंधित है, जो ओमीक्रोन बीए.2.10.1 और बीए.2.75 उपस्वरूपों का पुनःसंयोजन है। संयुक्त रूप से एक्सबीबी और एक्सबीबी.1.5 अमेरिका में संक्रमण के 44 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top