Connect with us

अब महिला अग्निवीर भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे कराएं रेजिस्ट्रेशन…

उत्तराखंड

अब महिला अग्निवीर भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे कराएं रेजिस्ट्रेशन…

Agnipath Scheme:  भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्तियां की जा रही है। उत्तराखंड में जहां पुरुषों के लिए कल से भर्ती रैली शुरू हो रही है। वहीं अब महिला अग्निवीर भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 7 सितंबर 2022 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है।

चार साल के लिए भर्ती

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुरुष अग्निवीरों की तरह महिला अग्निवीरों को भी चार साल के लिए ही भर्ती किया जाएगा। चार पूरे होने के बाद 25 फीसदी महिला अग्निवीरों को ही मिलिट्री पुलिस में परमानेंट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु सीमा साढ़े 17 साल से 23 साल है। जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी उम्मीदवार जिनका जन्म एक अक्टूबर 1999 से 1 अप्रैल 2005 के बीच हुआ हो वो अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। मिलिट्री पुलिस में जोनल ड्यूटी के पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 9 अगस्त से शुरू हो चुका है, जिसकी आखिरी तारीख 7 सितंबर है यानी आप 7 सितंबर तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Ungeküsst und doch kein Frosch. Warum sich Warten lohnt - radikale Einstellungen zum Thema Nr. 1. | PDF

शैक्षिणिक योग्यता और फिजिकल टेस्ट

बताया जा रहा है कि इसके लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 में कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। हर विषय में कम से कम 35 फीसदी अंक होना जरूरी है। इसके लिए 17.5 वर्ष से 23 वर्ष आयु वर्ग के लोग इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिनकी न्यूनतम लंबाई 162 सेंटीमीटर हो। इतना ही नहीं फिजिकल टेस्ट के दौरान उम्मीदवार को 1600 मीटर की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Si Dieu était tout un chacun de nous? | [E-Book PDF]

महिला अग्निवीर भर्ती के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आप इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • पेज खुलने के बाद अब इसमें मांगी गई जानकारियां भरें।
  • तमाम दस्तावेजों को सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट ले लीजिए।
  • अभ्यर्थियों को उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर 12 से 31 अक्टूबर के बीच एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे।
यह भी पढ़ें 👉  “महिलाओं की भागीदारी से ही ‘विकसित उत्तराखण्ड’ का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री

 

 

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top