Connect with us

उत्तराखंड में अब बदलेगा मौसम, यहां हल्की बर्फ़बारी से बढ़ेगी ठंड…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में अब बदलेगा मौसम, यहां हल्की बर्फ़बारी से बढ़ेगी ठंड…

उत्तराखंड में फिलहाल सूखी सर्दी का प्रकोप चल रहा है ऐसे में मौसम विभाग की और से बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मौसम विभाग ने आठ और नौ दिसंबर को प्रदेशभर में हल्की बारिश और 2500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश का तापमान तेजी से नीचे जाने की संभावना है। ऐसे में उत्तराखंड में तेजी से ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में तेजी से ठंडी हवाएं भी चलने के आसार हैं। मौसम विभाग की और से बताया गया कि उत्तराखंड राज्य में अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  दूर होगा जाम का झाम 11 नए स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, 1082 वाहनों की क्षमता…

बता दें कि इस बार दिसम्बर महीने में भी प्रदेश में बर्फ़बारी नहीं हुई है, पर्यटकों को भी पहली बर्फ़बारी का इन्तजार है वहीं सूखी सर्दी भी लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार- उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसेवा पहल
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top