Connect with us

OP राजभर का गजब बयान बोले- ट्रेन में 70 सीटों पर 300 यात्री करते है सफर, हम बाइक पर तीन सवारी की देंगे छूट

उत्तराखंड

OP राजभर का गजब बयान बोले- ट्रेन में 70 सीटों पर 300 यात्री करते है सफर, हम बाइक पर तीन सवारी की देंगे छूट

लखनऊः उत्तर प्रदेश योगी सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर राजभर का बयान सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। चुनाव प्रचार के सिलसिले में वाराणसी पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी चुनाव को लेकर वादा किया कि अगर हमारी सरकार आई तो बाइक पर तीन सवारी करने वालों को भी छूट होगी। ओपी राजभर के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजा लेने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  Métaphysique des tubes - eBooks

सैकड़ों यूजर्स ओपी राजभर के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। राजभर ने एलान किया कि यूपी में अगर गठबंधन की सरकार बनती है तो यूपी में बाइक पर तीन सवारी लेकर चलने पर कोई चालान नहीं कटेगा। राजभर ने यह तर्क से साथ कहा कि ‘एक ट्रेन में 70 सीटों पर 300 यात्रियों को ले जाया जाता है और चालान नहीं होता है। अगर तीन लोग बाइक चलाते हैं तो चालान क्यों होता है? जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो तीन सवारियां फ्री में बाइक चला सकेंगे, नहीं तो जीप और ट्रेनों का चालान कर देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Party Sexcapade - Epubs

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए राजभर की पार्टी ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया है। प्रदेश की 403 सीटों पर 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच मतदान होना है, जिसकी मतगणना 10 मार्च को होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Wooden: A Lifetime of Observations and Reflections On and Off the Court - PDFs

The post OP राजभर का गजब बयान बोले- ट्रेन में 70 सीटों पर 300 यात्री करते है सफर, हम बाइक पर तीन सवारी की देंगे छूट first appeared on Uttarakhand Today News.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top