Connect with us

प्रदेश में पांच मई तक बारिश-बर्फबारी-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट…

उत्तराखंड

प्रदेश में पांच मई तक बारिश-बर्फबारी-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट…

Weather Update: उत्तराखंड में बीते तीन दिन से मौसम खराब चल रहा है। जहां अप्रैल में बारिश ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया तो वहीं अभी भी बारिश  से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में मूसलाधार वर्षा आफत बन गई है। बताया जा रहा है कि मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों के साथ ही चारों धामों में मंगलवार को भी मौसम खराब बना हुआ है। प्रदेश में पांच मई तक बारिश बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  The Stopover : Book Read

मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने पांच मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई हैय़

यह भी पढ़ें 👉  EXPERIENCES TRAUMATIQUES ET ECRITURE : Littérature en PDF

बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन-चट्टान गिरने से सड़कें अवरुद्ध होने का भी अनुमान है। वहीं खराब मौसम के चलते बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के चलते दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से मौसम सही होने तक इंतजार करने की अपील की है। यात्रियों और वाहन चालकों को भी सावधान रहने और संभव हो तो यात्रा स्थगित करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Three Days of Happiness - Book Review
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top