Connect with us

पर्यटकों और दूनवासियों के लिए पार्किंग की टेंशन खत्म, अब घर से निकलने से पहले ऐसे करें बुक…

उत्तराखंड

पर्यटकों और दूनवासियों के लिए पार्किंग की टेंशन खत्म, अब घर से निकलने से पहले ऐसे करें बुक…

Dehradun news: देहरादून में अब जाम के झाम और पार्किंग की परेशानी से निजात मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि राजधानी में अब पर्यटकों के साथ ही दूनवासियों के लिए पार्किंग की टेंशन खत्म होने वाली है। इसके लिए देहरादून यातायात पुलिस ने एक पहल की है। इसके लिए पार्क प्लस मोबाइल एप की सुविधा शुरू हो गई है। लोग अब घर से चलने से पहले ही पार्किंग बुक कर अपनी टेंशन दूर कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  Summer Sons : Free Books Online

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में यातायात पुलिस ने पार्क प्लस एप को शहर के 400 छोटे-बड़े और पेड और अनपेड पार्किंग स्थलों की सूची दी है। इसे पार्क प्लस ने अपने डाटा में सुरक्षित भी कर लिया है। लोग अब एक क्लिक पर ही पार्किंग बुक कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से तीन किलोमीटर की परिधि में स्थित पार्किंग स्थलों में अपने वाहन के लिए पार्किंग बुक की जा सकती है। जो कि घर से पार्किंग तक का रास्ता भी बताएगा। इसमें कुछ मुफ्त पार्किंग और कुछ जगहों पर शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Wiener Schach-Zeitung : Literatur

इतना ही नहीं अगर किसी के पास पार्किंग के लिए जगह है तो वह इससे पैसा भी कमा सकते है।  इसके लिए आप को एप में रजिस्टर्ड कर पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें प्रतिघंटा के हिसाब से शुल्क का भुगतान होगा। गौरतलब है कि लोग सड़क पर गाड़ियां खड़ी करते हैं, इससे यातायात तो बाधित होता ही है। साथ ही साथ लोगों के चालान भी कटते हैं। पार्किंग की इसी समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने इसका डिजिटल हल निकाला है।

यह भी पढ़ें 👉  Chiunque vi ucciderà...: Il romanzo di Giovanna d'Arco - Versione epub
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top