Connect with us

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के तीर्थ यात्रियों को मिलेगा एक लाख रुपये का बीमा कवर…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के तीर्थ यात्रियों को मिलेगा एक लाख रुपये का बीमा कवर…

देहरादूनः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है। देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे है। ऐसे में हादसों और अनहोनी की खबरें आ रही है। राज्य सरकार ने चारधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य में अब बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर परिसर में दुर्घटना होने पर तीर्थ यात्रियों को एक लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहली बार चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों को बीमा कवर दिया जा रहा है।बीमा राशि का भुगतान बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से युनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर परिसर में दुर्घटना होने पर तीर्थ यात्रियों को एक लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों से यह संभव हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

बताया जा रहा है कि चारधाम यात्रा के दौरान पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार तीर्थयात्रियों की मौत में भी रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिल रहा है। जहां इस साल चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, अब तक चारों धामों में 166 तीर्थ यात्रियों की मौत भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के सख्त निर्देश: कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं

 

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के तीर्थ यात्रियों को मिलेगा एक लाख रुपये का बीमा कवर…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top