Connect with us

राजनीतिः चंपावत चुनाव के लिए अब कांग्रेस ने कसी कमर, मैदान में दिखे हरदा…

उत्तराखंड

राजनीतिः चंपावत चुनाव के लिए अब कांग्रेस ने कसी कमर, मैदान में दिखे हरदा…

चंपावत: उत्तराखंड में चंपावत उपचुनाव को लेकर जहां सीएम धामी फुल एक्शन में है। वहीं अब पूर्व सीएम हरीश रावत भी मैदान में उतर गए है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस के लिए प्रचार प्रसार करने में जुट गए है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मैदान पर दिखाई दिए। जहां उन्होंने चंपावत की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के लिए वोट मांगे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 31 मई को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने काफी पहले से तैयारियां शुरू कर दी थी। भाजपा की पूरी टीम सीएम धामी के लिए वोट मांग रही है। अब तक ये चर्चाएं चल रही थी कि कांग्रेस ने चंपावत में भाजपा को वॉकओवर दे दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस की तरफ से ज्यादा प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा था। अब कांग्रेस भी एक्शन में आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मैदान में उतर आए है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के लिए वोट मांगे। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, जसपुर के विधायक आदेश चौहान सहित तमाम नेता चंपावत में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  A Prayer for the Crown-Shy : (E-Book PDF)

गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब उपचुनाव की बारी है। क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे और उन्हें भाजपा ने मुख्यमंत्री बना दिया। इसीलिए वह चंपावत की सीट से उपचुनाव लड़ने जा रहे हैं। जिसके लिए तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। सीएम धामी बारिश खराब मौसम नें भी जनसभाएं करने पहुंच रहे है और लोगों से वोट की अपील कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  Fundamentals of DevOps and Software Delivery: A Hands-On Guide to Deploying and Managing Software in Production | Free Books Online

राजनीतिः चंपावत चुनाव के लिए अब कांग्रेस ने कसी कमर, मैदान में दिखे हरदा…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top