Connect with us

राजनीति: महाराष्ट्र में दिखने लगे बगावत के सुर, शिवसेना में हो रही बगावत…

उत्तराखंड

राजनीति: महाराष्ट्र में दिखने लगे बगावत के सुर, शिवसेना में हो रही बगावत…

मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार खतरे में है। उनके दिग्गज मंत्री एकनाथ शिंदे अपने यानी, शिवसेना के 15, एक एनसीपी और 14 निर्दलीय विधायकों के साथ गुजरात के सूरत जा बसे। इस टोली में शिंदे के अलावा 3 मंत्री और हैं।

बगावती कदम के बाद शिवसेना ने शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटा दिया है। पार्टी के इस एक्शन के बाद शिंदे ने बयान दिया, जो उनके बागी तेवरों के एकदम उलट था। उन्होंने ट्वीट किया- हम बालासाहेब के सच्चे शिवसैनिक हैं। बालेसाहेब ने हमें हिंदुत्व सिखाया है। हम सत्ता के लिए कभी भी धोखा नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Meggyőző érvek : PDF könyvek letöltésre

सूत्रों का दावा है कि एकनाथ शिंदे ने राकांपा और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ भाजपा के साथ गठबंधन की शर्त रखी है। यह भी कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे खुद मुख्यमंत्री पद पर बैठना चाहते हैं। शिंदे ने 3 विधायकों संजय राठोड, संजय बांगर और दादा भुसे कुल को मातोश्री भी भेजा है। इस मुलाकात में क्या हुआ, ये अभी सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें 👉  Quo vadis. Roman des temps néroniens | eBook [PDF]

इधर, शिवसेना ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की है। साथ ही कहा कि हमारे 56 विधायक हैं। 18 मुंबई में हुई बैठक में शामिल हुए। अन्य रास्ते में हैं और जल्द मुंबई पहुंच रहे हैं। 11 विधायकों का फोन नॉट रिचेबल है। इन सभी हलचलों के बीच शरद पवार मीडिया के सामने आए। करीब 11 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

यह भी पढ़ें 👉  O Clube das Chaves toca a 4 mãos | Leia Mais com PDFs

उनसे सवाल हुआ कि शिंदे क्या खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो बोले कि उन्होंने ऐसी इच्छा हमसे जाहिर नहीं की। पंवार ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गिराने की साजिश पहले भी हुई है पर चिंता की बात नहीं… उद्धव सरकार चलती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह सरकार का मसला नहीं है, यह शिवसेना का अंदरूनी मामला है।

राजनीति: महाराष्ट्र में दिखने लगे बगावत के सुर, शिवसेना में हो रही बगावत…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top