Connect with us

पीएम मोदी की मां यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती ,दुआओं का सिलसिला जारी…

उत्तराखंड

पीएम मोदी की मां यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती ,दुआओं का सिलसिला जारी…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आज उनकी तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे। वहीं पीएम मोदी की मां के बीमार होने की खबर से दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  The Scorch Trials : Download PDF Books

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीएम मोदी की मां की हेल्थ से जुड़ा अपडेट भी आया है। बताया जा रहा है कि यूएन मेहता अस्पताल के निदेशक आरके पटेल ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा, हीराबा अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है, ‘यूएन मेहता इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियॉलजी ऐंड रिसर्च सेंटर में प्रधानमंत्री की मां हीराबेन को भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत में सुधार है।’  वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बीमार मां से मिलने अहमदाबाद के  यूएन मेहता अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने डॉक्टरों से मां के स्वास्थ्य की ताजा जानकारी ली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Capitalisme contre Capitalisme - Livre

गौरतलब है कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मां हीराबेन की सेहत अचानक खराब होने की खबर सामने आते ही ट्विटर पर संदेशों का अंबार लग गया है। हर कोई पीएम मोदी की मां की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है। ट्विटर पर आज #HeerabenModi और #PMModiMother टॉप ट्रेंड पर है। पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ने की खबर सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से फैल रही है। ट्विटर पर बहुत सारे यूजर्स हीराबेन की सलामती की दुआएं कर रहे हैं। इनमें बीजेपी नेताओं और समर्थकों से इतर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  Przystupa | Download Book PDF
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top