Connect with us

धामी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में अब ऐसे होगी 50 फीसदी प्रधानाचार्यों की भर्ती…

उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में अब ऐसे होगी 50 फीसदी प्रधानाचार्यों की भर्ती…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब प्रधानाचार्य की नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि राज्य के सरकारी इंटर कालेजों में 50 फीसदी पदों को विभागीय परीक्षा से भरने का फैसला लिया गया है। अब प्रमोशन से नहीं बल्कि प्रधानाचार्य के 50 फीसदी पदों को परीक्षा से भर्ती मिलेगी। नई व्यवस्था से 466 पदों के जल्द भरने की उम्मीद बंधी है।

यह भी पढ़ें 👉  Harry Potter and the Half-Blood Prince | eBooks

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लंबे समय से पात्र हेडमास्टर न मिलने के कारण इंटर कालेज प्रधानाचार्य के पर जुगाड़ व्यवस्था से काम चलाया जा रहा है। इस वक्त प्रधानाचार्य के 932 पद लंबे समय से रिक्त हैं। ऐसे में  50 फीसदी पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी। हेडमास्टर और प्रवक्ता इसके पात्र होंगे। प्रधानाचार्य अपेक्षाकृत युवा होंगे और लंबे समय तक प्रधानाचार्य पद पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Gli uomini vengono da Marte, le donne da Venere e sono tutti sotto stress. Continuare ad amarsi quando la vita si complica | Formato EPUB

गौरतलब है कि प्रधानाचार्य के पदों के रिक्त रहने के पीछे शिक्षा के प्रति सरकार की ढुलमुल और अनियोजित नीतियां भी जिम्मेदार हैं। पिछले कई साल से स्थायी प्रिंसिपल की कमी की वजह से इंटर कालेज स्तर पर जहां प्रशासनिक पक्ष कमजोर पड़ रहा था। वहीं शैक्षिक स्तर भी प्रभावित हो रहा है। स्थायी प्रधानाचार्य नियुक्त होकर आने वाले शिक्षक अधिक जिम्मेदारी के साथ स्कूल में काम कर पाएंगे। वहीं प्रधानाचार्य के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती में केवल हेडमास्टर और प्रवक्ता को ही मौका दिए जाने से एलटी शिक्षक नाराज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक कदम
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top