Connect with us

मुख्य सचिव ने की केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य समय से पूर्ण हो इसके लिए अधिक से अधिक श्रमिकों की व्यवस्था सुनिश्चित कि जाए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न

मुख्य सचिव ने कहा की रात्रि शिफ्ट में भी कार्य किए जाएँ व निर्माण सामग्री की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। सीएस ने अल्टरनेटिव ट्रेक रूट के शीघ्र निर्माण के लिए वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को मिलकर तेज़ी से कार्य करने व लिंचोली का भी मास्टर प्लान शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी कार्य समय पर पूर्ण हो सकें इसके लिए साप्ताहिक समय सीमा निर्धारित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…

उन्होंने केदारनाथ के साथ ही बदरीनाथ में बन रहे अस्पतालों के उपकरण आदि ख़रीदने के लिए भी शीघ्र प्रक्रिया शुरू किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ओएसडी भास्कर खुल्बे, प्रमुख सचिव  आर.के. सुधांशु, सचिव सचिन कुर्वे एवं डॉ. पंकज कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top