Connect with us

बंगाली समुदाय के लिए यहां होगा विशिष्ट बंग भवन का निर्माण, सीएम ने की घोषणा…

उत्तराखंड

बंगाली समुदाय के लिए यहां होगा विशिष्ट बंग भवन का निर्माण, सीएम ने की घोषणा…

ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कर विभाजन का दंश झेलने वाले व्यक्तियों को नमन करते हुए विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले तमाम सेनानियों के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही कई बड़ी घोषणाएं की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ऊधम सिंह नगर में बंगाली समुदाय के लिए विशिष्ट बंग भवन का निर्माण किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अपनी मातृ भाषा में पठन का प्रावधान है, बंगाली समुदाय भी अपनी भाषा मे शिक्षा ले सके, इस दिशा में कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाली अनुसूचित जाति के समुदाय को उत्तराखण्ड में भी एससी का दर्जा मिल सके इस संबंध में केंद्र को पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव की कमियों को दूर करते हुए पुनः केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 170 शिकायतें, डीएम सविन बंसल ने कई मामलों का मौके पर किया समाधान…

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” मनाने का निर्णय लिया। तब से यह दिन मनाया जा रहा है, जिससे हम अपने उन लाखों सेनानियों व परिवारजनों से बिछड़े लोगों के बलिदान को याद कर सकें। उन्होंने कहा कि इस विभाजन में अपने प्राणों की आहूति देने वाले कई सेनानियों व अन्य लोगों का अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाया था। यह दिन उन सभी की याद दिलाता है जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए 140.80 लाख की दूसरी किश्त मंजूर…

देश के बंटवारे ने सामाजिक एकता, सामाजिक सद्भाव व मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया था। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु खत्री, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, मेयर रामपाल सिंह, विधायक शिव अरोड़ा, विधायक अरविंद पांडे आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य नेताओं का किया स्वागत…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top