Connect with us

भारत माता मंदिर में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना समारोह का भव्य समापन…

उत्तराखंड

भारत माता मंदिर में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना समारोह का भव्य समापन…

हरिद्वार 06 फरवरी । हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य समारोह का गुरुवार को विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर समाधि मंदिर एवं प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया।

समापन समारोह में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज समेत अनेक संत-महात्मा एवं गणमान्य अतिथियों ने समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

तीन दिवसीय इस आयोजन में देशभर से संत-महात्मा, धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक नेतृत्व ने सहभागिता की। समारोह के दौरान राष्ट्र चेतना, सनातन संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और मानव सेवा जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  Kuru Gürültü | Edebiyatı Keşfet Ücretsiz

गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी साधना, विचार और जीवन दर्शन आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा उनके जीवन मूल्यों और विचारधारा को पुनः जागृत करने का प्रतीक है।

उन्होंने हरिद्वार को भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बताते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा केवल सीमाओं तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कृति की रक्षा भी उतनी ही आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  Charlotte's Web : eBooks

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखंड में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी ने आध्यात्मिक साधना को समाज सेवा से जोड़कर एक विशिष्ट जीवन दर्शन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारत माता मंदिर राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक गौरव का जीवंत प्रतीक है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सनातन संस्कृति को वैश्विक पहचान मिल रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी को सनातन परंपरा का सशक्त ध्वजवाहक बताते हुए कहा कि करुणा, मैत्री और राष्ट्रभक्ति उनके जीवन के मूल मूल्य थे। उन्होंने भारत माता मंदिर को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  All the Old Knives | Read Free Online

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारत माता मंदिर की स्थापना को दूरदर्शी राष्ट्र मंदिर की संकल्पना बताया, जबकि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने स्वामी जी को राष्ट्र, धर्म और मानव चेतना का अमर पथप्रदर्शक कहा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संत समाज से मिलने वाली प्रेरणा को जीवन पथ का मार्गदर्शन बताया और इस आयोजन में शामिल होने को सौभाग्य बताया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में साधु-संत, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top