Connect with us

मौसम: बहुत हुई गर्मी, अब थोड़ा राहत, पढ़िए खबर, आखिर कब मिलेगी राहत…

उत्तराखंड

मौसम: बहुत हुई गर्मी, अब थोड़ा राहत, पढ़िए खबर, आखिर कब मिलेगी राहत…

देहरादून। कई दिनों तक जलती, तपती गर्मी से राहत मिलने की खबर आ रही है। भारतीय मौसम विभाग ने हीट वेव के 11 जून को खत्म होने की भविष्यवाणी की है। देश के कुछ हिस्सों में प्री मानसून तो कुछ जगहों पर मानसून दस्तक दे सकता है। उत्तराखंड में भी 11 के बाद बारिश के हल्के छींटे पड़ने से राहत मिलने का अनुमान है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष केरल में दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने समय से पहले ही 29 मई को दस्तक दे दी थी। जो कि फिलहाल तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल तक पहुंच चुका है। कल तक इसके मुंबई पहुंचने के आसार बताए जा रहे हैं। यह भी कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बावजूद उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के राज्यों 11 जून को आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं। जिससे हीट वेव में जरूर कुछ राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  The Buried Giant | Ebook Download

मानसून की आमद के इंतजार कर रहे लोगों को अगले एक-दो दिन जरूर गर्मी की ज्यादा मार झेलनी पड़ेगी, लेकिन उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते कुछ राहत अवश्य बसरेगी। हालांकि बताया जा रहा है कि पूरी राहत मानसून की बारिश से ही मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारंभ…

दिल्ली,मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और विदर्भ के अधिकांश हिस्सों में पारा चढ़ा हुआ है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी कमोबेश गर्मी का ऐसा ही आलम है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 11 जून के बाद देश के कई हिस्सों में गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कैम्पों के माध्यम से लाखों नागरिकों को मिला सीधा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पश्चिम बंगाल तक पहुंचे मानसून का हर जगह इंतजार हो रहा है। कल इसके मुंबई पहुंचने का अनुमान है। उसके बाद यहीं से मानसून मध्यप्रदेश होते हुए देश के बाकी हिस्सों में पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि फिलहाल मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड आदि में बारिश हो रही है। मौसम विभाग इसे प्री-मानसून बारिश बता रहा है।

मौसम: बहुत हुई गर्मी, अब थोड़ा राहत, पढ़िए खबर, आखिर कब मिलेगी राहत…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top