Connect with us

नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए आज 09 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए…

उत्तराखंड

नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए आज 09 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए…

रुद्रप्रयाग: सभासद पद हेतु नगर पालिका एवं नगर पंचायतों हेतु आज 48 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए

रिटर्निंग अधिकारी नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल ने अवगत कराया है कि नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद हेतु 04 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं जिसमें चंद्रमोहन सेमवाल भाजपा, दीपक भंडारी कांग्रेस, अशोक चौधरी निर्दलीय तथा संतोष रावत निर्दलीय द्वारा अध्यक्ष पद हेतु कुल 04 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए।

वार्ड सभासद हेतु आज 20 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। जिसमें वार्ड नं 01 से रवीना देवी, संगीता देवी तथा वार्ड सं 02 से सुधीर चैधरी, राजेंद्र सिंह, लीला देवी वार्ड नं 03 से विनीता देवी, उमा देवी तथा वार्ड नं 04 से सुरेंद्र सिंह वार्ड नं 05 से सुरेंद्र सिंह, परीक्षित सती, नमन शर्मा, नरेश प्रसाद, लक्ष्मण सिंह वार्ड नं 06 से सूरज नौटियाल, रजनी देवी, नरेंद्र सिंह व राजेंद्र सिंह वार्ड नं 07 से नंदनी, उषा देवी, सरोजनी देवी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। सभासद पद हेतु 24 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Genevieve | Ebook Free Download

रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत तिलवाड़ा मीनल गुलाटी ने अवगत कराया है कि नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन आज नगर पंचायत अध्यक्ष हेतु 02 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है जिसमें कांग्रेस पार्टी से सीमा देवी, भाजपा से विनीता देवी शामिल हैं।

वार्ड सभासद हेतु 02 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है जिसमें वार्ड नं 03 से अरूणा देवी, वार्ड नं 04 से ममता देवी नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इस तरह अध्यक्ष पद हेतु 02 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है तथा वार्ड सदस्य हेतु 07 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।

रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अनीता पंवार ने अवगत कराया है कि नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अध्यक्ष पद के लिए 02 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं जिसमें सतीश प्रसाद भाजपा तथा सुशील गोस्वामी निर्दलीय द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। अध्यक्ष पद हेतु 03 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Lea Grundig: Sozialistische Kuenstlerin Und Praesidentin Des Verbandes Bildender Kuenstler in Der Ddr (1964-1970) (Ddr- Studien / East German Studies) : Zusammenfassung

सभासद हेतु 13 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं जिसमें वार्ड सं 01 से कविता देवी, वार्ड नं 02 से परमेश्वरी देवी, सीमा देवी, सोनिका देवी वार्ड नं 03 से मुगदा सनी देवी, वार्ड नं 04 से सुधीर व कमल चंद्र वार्ड नं 05 से कमल किशोर तथा वार्ड नं 06 से उमा कैंतुरा, प्रमेंद्र, गीता मलासी एवं त्रिभुवन वार्ड नं 07 से रजत द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। सभासद पद हेतु कुल 19 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।

रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि नगर पंचायत ऊखीमठ के अध्यक्ष पद हेतु आज कोई भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किए गए हैं। अध्यक्ष पद हेतु कुल 04 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। सभासद हेतु 04 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं जिसमें वार्ड नं 01 से अंजली देवी, वार्ड नं 03 से सौरभ प्रसाद भट्ट, वार्ड नं 04 से बलवीर सिंह एवं जगमोहन सिंह ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। वार्ड सभासद हेतु कुल 09 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी गुप्तकाशी खुशवंत सिंह चौहान ने अवगत कराया है कि आज नगर पंचायत गुप्तकाशी अध्यक्ष पद हेतु स्मृति लता निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है तथा अध्यक्ष पद हेतु कुल 03 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। वार्ड सभासद हेतु 04 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं जिसमें वार्ड नं 01 से भगवती प्रसाद एवं धीरेंद्र बिष्ट वार्ड नं 02 से उर्मिला देवी तथा वार्ड नं 04 से पूनम देवी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। सभासद पद हेतु कुल 11 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Yarın Diye Bir Şey Yoktur : Çevrimiçi Ücretsiz Kitap Dünyası
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top