Connect with us

उत्तराखंड में दो दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में दो दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल…

Accident:  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों की खबर आ रही है। दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील अंतर्गत राजस्व क्षेत्र पिंगलो भकुनाधार में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हरिद्वार में आईटीआई के पास एक बाइक व दो स्कूटी में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Das älteste Stadtbuch der Königlich freien Bergstadt Göllnitz/Gelnica in der Unterzips und seine Sprache (Germanistische Arbeiten zu Sprache und Kulturgeschichte) | Literatur

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहला मामला बागेश्वर के गरोठ तहसील का है। यहां राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलो में एक अल्टो कार संख्या यूके 011 टीए-2202 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बलवीर सिंह (32) पुत्र हरिमोहन सिंह निवासी ग्राम छतियानी तोक , मंगलनाथ (42) पुत्र रामनाथ निवासी भकुनाधार पिंगलो के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Un misterio, una pasión - (E-Book EPUB)

दूसरा मामला हरिद्वार का है। यहां कनखल थाना क्षेत्र में रविवार रात बूढ़ी माता चौराहे के पास स्थित आईटीआई के बाहर तेज गति से आ रही बाइक सामने से आ रही दो स्कूटी से टकरा गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के जहां परखच्चे उड़ गए। हादसे में जहां एक दंपति भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं तीन अन्य लड़कों के भी चोटें आई हैं। घायलों का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Die Entdeckung des Nichts. Leere und Fülle im Universum - (E-Book)
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top