Connect with us

देवप्रयाग में दो सगे भाई अलकनंदा नदी में डूबे, रेस्क्यू जारी…

उत्तराखंड

देवप्रयाग में दो सगे भाई अलकनंदा नदी में डूबे, रेस्क्यू जारी…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के देवप्रयाग में दो सगे भाई अलकनंदा नदी में डूब गए। जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। पूरी घटना रविवार शाम की है।वहीं सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से रेस्क्यू टीम निरीक्षक मंजरी नेगी के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया गया।

धनेश्वर मंदिर देवप्रयाग थाना देवप्रयाग(पौड़ी गढ़वाल) के नीचे अलकनंदा नदी के किनारे समय दोपहर 2:00 बजे करीब 4 बच्चे खेलने के लिए गए। जिसमें से दो बच्चे शाम 5 बजे के आसपास घर वापस आ गए , जिनके द्वारा काफी देर बाद बताया गया कि उनके साथ गए दो लड़के आदेश पुत्र हीरालाल उम्र 12 वर्ष अभिषेक पुत्र हीरालाल उम्र 8 वर्ष निवासी ग्राम पुंडल देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल जोकि नदी के पास खेल रहे थे खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया जिससे वह नदी में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  Konrad Mellerowicz: Allgemeine Betriebswirtschaftslehre. Band 2 (Sammlung Göschen, 1153) - Komplettausgabe

जिस को बचाने के लिए उसका बड़ा भाई आदेश नदी के किनारे किनारे आगे की ओर चले गया। और जब वह काफी आगे निकल गया तो हम वहां से डर कर भाग गए। जिसके बाद उन दोनों का पता नहीं चल पाया! उक्त घटना पर एस डी आर एफ श्रीनगर द्वारा देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया ,परन्तु कुछ पता नही लग पाया। आज एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम पोस्ट ढालवाला से सुबह ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। टीम द्वारा नदी में राफ्ट व डीप डाइविंग उपकरणों के माध्यम से संभावित जगहों पर सर्चिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Un palais d'épines et de roses - Littérature
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top