Connect with us

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दर्दनाक हादसों में दो युवकों की मौत, चार घायल…

उत्तराखंड

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दर्दनाक हादसों में दो युवकों की मौत, चार घायल…

उत्तराखंड में हादसे थम नहीं रहे है। बड़े हादसे की खबर दिल्ली-हरिद्वार हाईवे से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहा अलग-अलग जगह सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरियाणा के पानीपत जिला निवासी तीन लोग शुक्रवार की रात कार से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही कार बाईपास पर खटका गांव के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। वहीं शनिवार सुबह नगला इमरती गांव के पास हरियाणा के सोनीपत निवासी लोगों की कार आगे जा रहे  वाहन से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि अन्य घायल हो गए है।

यह भी पढ़ें 👉  अब तक 445 कैम्पों का आयोजन, 3.54 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुँची सरकार

हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान दीपक निवासी पूटरा, जिला पानीपत हरियाणा, योगेश निवासी पानीपत के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहतान संजय (32) निवासी समालका, जिला पानीपत हरियाणा, विकास(35) निवासी खोजकीपुरा जिला पानीपत हरियाणा औरघायल हो गए। हादसे में विक्की (27) ,सुमित निवासी सोनीपत हरियाणा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। साथ ही मृतकों को शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित होने पर भगत सिंह कोश्यारी को उनके आवास पर पहुंच कर दी बधाई
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top