Connect with us

पशुपालकों से गोवर्धन योजना के तहत अब खरीदा जाएगा गोबर, बनेगी बायोगैस और खाद…

उत्तराखंड

पशुपालकों से गोवर्धन योजना के तहत अब खरीदा जाएगा गोबर, बनेगी बायोगैस और खाद…

उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि अब पशुपालकों से गोवर्धन योजना के तहत दूध के साथ ही गोबर भी खरीदा जाएगा। डेयरी विकास विभाग गोबर खरीद की इस नई स्कीम के जरिए किसानों को लाभ मिलेगा। जी हां उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन से जुड़े पशुपालक अब अपने पशुओं के दूध के साथ उसका गोबर भी बेच सकेंगे। आइए जानते है इस गोबर को कैसे खरीदा जाएगा और इसका क्या किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक – मुख्यमंत्री

बताया जा रहा है कि पशुपालकों को अपने गोबर को बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पार्टनरशिप कंपनी पशुपालकों के घर से ही गोबर का कलेक्शन करेगी। डेयरी फेडरेशन पीपीपी मोड के तहत ₹1 से लेकर ₹2 प्रति किलो की दर से पशुपालकों से गोबर खरीदेगा। पीपीपी मोड पर पहले चरण में सितारगंज और हरिद्वार में प्लांट लगाए गए हैं। जहां 70 फीसदी सरकार तो 30 फीसदी निजी कंपनी ने निवेश किया है। योजना के तहत दोनों प्लांट को लगाने के लिए 8 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया गया है। एक प्लांट को तैयार करने में करीब ₹4 करोड़ का खर्च आया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को 350 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत…

बताया जा रहा है कि योजना के तहत गोबर से बायोगैस के साथ पेंट तैयार किए जाएंगे। जबकि वेस्ट मटेरियल से खाद तैयार किया जाएगा।  गौरतलब है कि अभी तक डेयरी समितियों से जुड़े दूध उत्पादकों से दूध की खरीद की जाती है, लेकिन अब पशुपालकों के आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से इस योजना को लाया गया है। ताकि पशुपालकों के साथ डेयरी विभाग की भी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  “ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” : मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top