Connect with us

उत्तराखंडः घर का नक्शा कराना है पास तो बस एप के माध्यम से ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः घर का नक्शा कराना है पास तो बस एप के माध्यम से ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखंड में अब घर बनाना आसान हो रहा है। जी हां पहले घर बनाने के लिए नक्शा पास कराने के लिए प्राधिकरण के चक्कर काटने पड़ते थे। नक्शा पास कराने में ज्यादा समय लगता था लेकिन अब ये प्रक्रिया आसान हो गई है। अब आप महज 24 घंटे के भीतर आपके घर का नक्शा पास करा सकते है। आइए जानते है पूरी प्रक्रिया..

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आवास विभाग की सरलीकरण प्रक्रिया के तहत सभी प्राधिकरणों में एप्रूव्ड लेआउट पर घर का नक्शा पास कराने की स्वप्रमाणन सुविधा शुरू कर दी गई है। छोटे साइज के प्लॉट पर मकान बनाना अब आसान हो गया है। आवास विभाग ने 90 गज तक के प्लॉट के लिए ऐसे 192 नक्शे तैयार कर लिए हैं, जिनमें से कोई भी नक्शा चुनकर आप घर बना सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Herrn Kukas Empfehlungen : Zusammenfassung

एप के माध्यम से ऐसे करें आवेदन

आप अपने प्लॉट के साइज के हिसाब से इनमें से नक्शों का चुनाव कर इसे खुद पास करा सकते हैं। इसकी फीस भी ऑनलाइन जमा हो जाएगी, जिसके बाद सीधे घर बनाने का काम शुरू करना है। बताया जा रहा है कि स्वप्रमाणन प्रणाली के तहत eASE-App के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन होगा। यहां आर्किटेक्ट को नक्शे के साथ ही एक शपथ पत्र भी अपलोड करना होगा। इसी एप के माध्यम से नक्शा मिलेगा। यह नक्शा केवल उन्हीं जगहों पर पास करा सकते हैं, जहां उस जमीन का लेआउट प्राधिकरण से एप्रूव होगा।

यह भी पढ़ें 👉  If We Ever Meet Again : Book Review

हालांकि बताया जा रहा है कि स्वप्रमाणन प्रणाली से नक्शा पास कराने की प्रक्रिया में तो प्राधिकरण का सीधे हस्तक्षेप खत्म हो गया है, लेकिन पास नक्शे के हिसाब से निर्माण हो रहा है या नहीं, प्राधिकरण उसका निरीक्षण करेगा। लिहाजा, जो भी नक्शा पास होगा, उसके निर्माण में नक्शे का ध्यान रखना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Framed: Astonishing True Stories of Wrongful Convictions : Free Books PDF
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top