Connect with us

उत्तराखंडः 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत…

पहाड़ी अंचलों में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर चमोली से आ रही है। यहां कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र में गैरसैंण मार्ग पर एक वाहन 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। मौके पर पहुंच पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शव का रेस्क्यू किया है।

यह भी पढ़ें 👉  En lisant en écrivant : eBooks

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गैरसैंण मार्ग के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पुलिस को मिली थी। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पूछताछ में पता चला है कि वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वहीं एसडीआरएफ की टीम ने शव को खाई से निकालकर पुलिस को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Batman Année Un : eBook (PDF)

मृतक की पहचान संजय सिंह रावत के रूप में हुई है। संजय की उम्र करीब 40 साल के आसपास बताई जा रही है, जो कर्णप्रयाग के सिरी गांव का रहने वाला  बताया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  The Pardoner's Prologue and Tale - Read Books Online
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top