Connect with us

उत्तराखंडः गंगाघाट पर जब एक ही परिवार के पांच लोगों की जली चिताएं, हर आंख हुई नम…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः गंगाघाट पर जब एक ही परिवार के पांच लोगों की जली चिताएं, हर आंख हुई नम…

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सटे रानीपोखरी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पांच लोगो की निर्मम हत्या से जहां हर कोई सिहर गया तो वहीं आज गंगाघाट पर जब एक ही परिवार के पांच लोगों की चिताएं जली तो हर आंख नम हो गई। आरोपी के भाई ने ही चिताओं को मुखाग्नि दी। बता दें कि सोमवार 29 अगस्त सुबह घर के मुखिया महेश तिवारी ने अपनी तीन मासूम बेटियों, पत्नी और मां की बर्बरता से हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Kız, Kadın, Öteki | Kitaplara Şimdi Eriş

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रानीपोखरी के नागाघेर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या के बाद मंगलवार को सभी पांच शवों का ऋषिकेश के मुनिकीरेती स्थित गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया है। बताया जा रहा है कि आज अपने ही परिवार के सदस्य की हैवानियत का शिकार हुई दादी व मां के साथ तीन मासूम बेटियां भी एक साथ एक ही घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Buğday Göbeği : Bul, Kaydet, Eğlen

बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर में मृतकों के स्वजन के यहां पहुंचने के बाद सभी पांच शवों को अंतिम संस्कार के लिए मुनीकीरेती के पूर्णानंद घाट लाया गया। जहां हत्या आरोपी के सबसे छोटे भाई नरेश तिवारी ने अपनी मां, भाभी सहित तीनों भतीजियों को मुखाग्नि दी। घटना से जहां क्षेत्र में सनसनी है तो वहीं क्षेत्र में शोक की लहर भी है।

यह भी पढ़ें 👉  The Governing of Britain, 1688-1848: The Executive, Parliament and the People | Book For Free

गौरतलब है कि देहरादून जिले के रानीपोखरी थाना क्षेत्र में महेश तिवारी का परिवार रहता था। महेश तिवारी वैसे तो मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं। महेश तिवारी ने सोमवार सुबह अपनी 9 साल की बेटी अन्नपूर्णा, 11 साल की सुवर्णा, 15 साल की अपर्णा, पत्नी 38 साल नीतू और 70 साल की मां बीतल देवी की हत्या कर दी थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top